How to speak English quickly?
युवाओं में धारा प्रवाह अंग्रेज़ी बोलने अर्थात Fluent English के लिए अलग ही क्रेज होता है। इसके लिए वो काफी प्रयास करते हैं। बहुत सारे लोग विभिन्न उपायों से कुछ हद तक अंग्रेज़ी में वार्तालाप करने भी लगते हैं। लेकिन ज्यादातर युवाओं को अंग्रेज़ी में वो Confidence नहीं आ पाता जो उनमें आना चाहिए। उन्हें अंग्रेज़ी बोलना मुश्किल लगने लगता है और फिर वो प्रयास करना छोड़ देते हैं। इस पोस्ट में उन ग़लतियों पर चर्चा की जाएगी जिनसे बचकर कम समय में धा राप्रवाह अंग्रेज़ी बोली जा सकती है। पहले दिन से ही अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करें ( Speak from day one. ) अगर आप ये पोस्ट पढ़ने में सक्षम हैं तो मैं आपसे request करुंगा कि अंग्रेजी का जो भी Knowledge आपको है उसी ज्ञान से आप अभी से अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करें। पहले छोटे-छोटे वाक्य बोले। कोशिश करें कि किसी पार्टनर के साथ बोलें। अगर पार्टनर न हो तो शीशे के सामने खड़े होकर बोलें। किसी कमरे में बैठकर different subjects पर बोलने का प्रयास करें। Daily किसी न किसी विषय पर लिखें और उसे पढ़ें। Fluent English बोलने के लिए ...