google.com, pub-9846929639205662, DIRECT, f08c47fec0942fa0 How to speak English quickly?

How to speak English quickly?

Virendra Singh
0



युवाओं में धारा प्रवाह अंग्रेज़ी बोलने अर्थात Fluent English के लिए अलग ही क्रेज होता है। इसके लिए वो काफी प्रयास करते हैं। बहुत सारे लोग विभिन्न उपायों से कुछ हद तक अंग्रेज़ी में वार्तालाप करने भी लगते हैं। लेकिन ज्यादातर युवाओं को अंग्रेज़ी में वो Confidence नहीं आ पाता जो उनमें आना चाहिए।  उन्हें अंग्रेज़ी बोलना मुश्किल लगने लगता है और फिर वो प्रयास करना छोड़ देते हैं। इस पोस्ट में उन ग़लतियों पर चर्चा की जाएगी जिनसे बचकर कम समय में धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोली जा सकती है।  


पहले दिन से ही अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करें ( Speak from day one.)

अगर आप ये पोस्ट पढ़ने में सक्षम हैं तो मैं आपसे request करुंगा कि अंग्रेजी का जो भी Knowledge आपको है उसी ज्ञान से आप अभी से अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करें। पहले छोटे-छोटे वाक्य बोले। कोशिश करें कि किसी पार्टनर के साथ बोलें। अगर पार्टनर न हो तो शीशे के सामने खड़े होकर बोलें। किसी कमरे में बैठकर different subjects पर  बोलने का प्रयास  करें। Daily किसी न किसी विषय पर लिखें और उसे पढ़ें। Fluent English बोलने के लिए अंग्रेज़ी बोलने का अभ्यास बहुत ज़रूरी है। इसलिए आप अंग्रेज़ी बोलने का अधिक से अधिक प्रयास करें।(Try to speak in English as much as you can). आप 3Rs(Read, Repeat and Record) ट्राई कर सकते हैं। अंग्रेज़ी न्यूज़पेपर की बजाय बच्चों की Short stories  की कोई किताब ले लें। एक कहानी को चूज़ करें और उसे ज़ोर से पढ़े। बार-बार पढ़े अर्थात उसे रिपीट करें। फायनल रीडिंग को अपने मोबाइल में रेकॉर्ड करें और उसे सुनकर अपने प्रननसिएशन(Pronunciation) को चैक करे।


 ग्रैमर पर जरूरत से ज्यादा ध्यान केंद्रित न करें  (Don't focus on grammar too much.)

ऐसा कहा जाता है कि अंग्रेज़ी बोलने वाले लोगों को 25-30 फीसदी से ज्यादा ग्रैमर के नियम नहीं आते। लेकिन वो फिर भी बढ़िया अंग्रेज़ी बोलते हैं। वहीं ऐसे भी लोग हैं जिनकी ग्रैमर की जानकारी बहुत अच्छी है लेकिन फिर भी वो Fluent English नहीं बोल पाते। अंग्रेज़ी का एग्जाम पास करने के लिए ग्रैमर की बेहतर जानकारी जरूरी है लेकिन अंग्रेज़ी में Fluency के लिए ग्रैमर की  उतनी बेहतर जानकारी नहीं भी है तब भी fluent English बोली जा सकती है। जब हम अंग्रेज़ी Grammar के Rules को  डिटेल्स में  सीखने का प्रयास करते हैं तो कंफ्यूज होने के चांस ज्यादा होते हैं और अंग्रेज़ी बोलने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। इसलिए सलाह यह है कि आप अंग्रेज़ी को  Grammar rules की Details में जाए बिना अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करें। 


  English Program सुनने और English Newspaper पढ़ने पर ज़ोर लेकिन अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास कम! अंग्रेज़ी में Reading, Listening and Speaking बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन बहुत से युवा अंग्रेज़ी कार्यक्रम सुनने और अंग्रेज़ी न्यूजपेपर पढ़ने को ज्यादा समय देते हैं लेकिन English Speaking की पर्याप्त प्रैक्टिस नहीं करते।  इस कारण Fluency नहीं आ पाती।

Impressive  English speaking के लिए आपका Accent और Pronunciation (प्रननसिएशन) अर्थात उच्चारण  सही होना चाहिए। अंग्रज़ी उच्चारण के लिए आपको Native English speakers पर भरोसा करना चाहिए। ऑनलाइन डिक्शनरी में  भी प्रत्यके शब्द का उच्चारण दिया होता है।  उसको सुनना चाहिए। बार-बार सुनना चाहिए। अंग्रेज़ी  programs को भी देखा -सुना जा सकता है।

Improve your Vocabulary 

आपकी Vocabulary जितनी मजबूत होगी उतनी आसानी से आप अंग्रेज़ी में Communicate कर सकते हैं।  इंटरनेट का यूस आप केवल reels and shorts  देखने में ही न करें। जरूरी है कि ऑनलाइन माध्यम का यूस अपनी English language skills को सुधारने में भी करें। 

 

कुछ वर्षों पहले   धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलने के लिए अच्छी किताबों और Proper Guidance का अभाव था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। ऑनलाइन माध्यमों  की मदद से  आप अपनी communication skills को ना केवल सुधार सकते हैं बल्कि Fluent अंग्रेज़ी बोलकर अपना आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते हैं।  इसलिए हर संभव प्रयास करें। नियमित अंग्रेज़ी बोलने का प्रयास करते रहें।  याद रखना धारा प्रवाह अंग्रेज़ी बोलने के लिए अंग्रेज़ी  बोलने का  अभ्यास बहुत जरुरी है। इसलिए अभ्यास करते रहिए। 



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top