1- Black will take no other hue. - इसका मतलब है कि कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहेगी।
(A leopard can't change its spot.) इसका मतलब भी यही है।
2- Old habits die hard. पुरानी आदतों से छुटकारा पाना आसान नहीं होता।
3- Cheap goods are dear in the long run. सस्ता माल आखिर में मंहगा ही पड़ता है।
4- Between two stools we come to the ground. दुविधा में दोनों गए माया मिली न राम।
5- God sees the truth but waits. भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।
6- Your plan will not thrive here. तुम्हारी दाल यहाँ नहीं गलेगी।
7- When bulls fights, crops suffer. गेहूँ के साथ घुन भी पिस जाता है।
8- Who can put off the fate. होनी को कौन टाल सकता है?
9- What God will, no frost can kill. जाको राखे साईयाँ मार सके न कोय
10 - Puff not against the wind. आसमान का थूका मुंह पर पड़ता है।
11- An old man can't learn new tricks. बुढ़े तोते कुरान नहीं पढ़ते!
12-It's easier said than done.
कहना आसान है करना मुश्किल।
13-It's raining cats and dogs.
जोरदार बारिश हो रही है।
14- As you sow, so shall you reap.
जैसा बोओगे, वैसा काटोगे!
15-Self-praise is no recommendation.
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनने से काम नहीं चलता।
16-Barking dogs seldom bite.
भौंकने वाले कुत्ते काटते नहीं!
17-Do good and forget.
नेकी कर दरिया में डाल।
18-All that glitters is not gold.
हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती!
19-An empty vessel makes much noise. थोथा चना बाजे घना!
20-Heads I win tails you lose.
चित भी मेरी पट भी मेरी!
21- Hope lasts with life.
जब तक सांस है तब तक आस है।
22- Hatred stirs up conflict.
घृणा संघर्ष को जन्म देती है।
23- Love covers over all wrongs.
प्यार सभी बुराईयों को ढक देता है।


